Uncategorized

रेलवे पटरी पर एक महिला की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु

ज़ी न्यूज घुघली अंतर्गत चौकी जखीरा में खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के निकट रेल की पटरी पर एक महिला की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई । सूचना पाकर मौक़े पर पहुँचे थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी जखीरा व हमराहियों के तत्काल मौके पर पहुंचा। जांच से ज्ञात हुआ कि गोरखपुर/नरकटियागंज रेलवे ट्रैक पर पिलर संख्या 351/21 के निकट एक महिला (नाम/पता अज्ञात) उम्र करीब 30/32 वर्ष का शव ट्रेन की टक्कर के कारण 2 हिस्सों में कट कर क्षत/विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ है। मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया गया किंतु नवक्त होने के कारण मौके पर जनता का कोई व्यक्ति मौजूद न होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। शव को मर्चरी हाउस जिला अस्पताल अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतका की पहचान का प्रयास किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button