अवध हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर पर हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
जी न्यूज 7 अंकित दूबे


जौनपुर। बदलापुर नगर पंचायत में शाहगंज रोड पर सरोखनपुर में स्थित अवध हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन हुआ , जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम निःशुल्क शिविर के मुख्य अतिथि डॉ संजय दुबे (अधीक्षक) सीएचसी बदलापुर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह, विधायक प्रतिनिधि गंगा सिंह ने, संयुक्त रूप से फीता काटकर निःशुल्क शिविर का शुभारंभ किया, अवध हॉस्पिटल के संचालक डॉ विनोद यादव ने बताया कि शिविर में अनुभवी डाक्टर , डॉ खुशबू यादव, डॉ मनोज यादव द्वारा दूर दराज से आए ग्रामीणों का निशुल्क चेकअप एवं दवाइयों का वितरण किया गया, वही सैकड़ों दिव्यंगजन एवं जरूरतमंदों को सांसद प्रतिनिधि संजय यादव द्वारा कंबल वितरण भी किया गया,इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, इंद्रजीत सरोज,सहित सैकड़ों सम्मानित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।