Uncategorized

नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर महाराजगंज में जोरदार तैयारियांहर चौराहे पर स्वागत को लेकर दिखा उत्साह_धीरेंद्र प्रताप सिंहज़ी न्यूज़

महराजगंज,भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पंकज चौधरी के प्रथम आगमन को लेकर जनपद महाराजगंज में जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के प्रमुख चौराहों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वागत द्वार, होर्डिंग, बैनर और झंडों से माहौल पूरी तरह भगवामय हो गया है।
सिसवा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्यक्रम व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत दिशा मिलेगी। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा, जिसका असर आगामी राजनीतिक गतिविधियों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
नगर के प्रमुख चौराहों पर स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं, वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठ तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
भाजपा नेताओं का कहना है कि महाराजगंज की धरती से प्रदेश अध्यक्ष का यह स्वागत संगठन की एकजुटता और शक्ति का संदेश देगा। पार्टी समर्थकों में इसे लेकर भारी उत्साह है और जिले में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है।

Related Articles

Back to top button