पॉक्सो एवं अपरहण का वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

बदलापुर। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में , प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ सैयद हुसैन मुन्तज़र के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक रामदुलार यादव एवं कांस्टेबल गंगेश यादव की टीम ने ,पॉक्सो एवं अपरहण के वांछित अभियुक्त , बबुआ उर्फ सुरजीत उर्फ विश्वजीत पुत्र माधवराम निवासी कुधूआ,थाना सिंगरामऊ,जनपद जौनपुर, को 6 जनवरी 2026 को सिंगरामऊ थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, जानकारी के मुताबिक वांछित अभियुक्त बबुआ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) 366, 376( बलात्कार) एवं पॉक्सो 8 के तहत मामला दर्ज हैं , मा. न्यायालय एएसजे पॉक्सो,जौनपुर ने उसके विरुद्ध वारंट (एसएसटी संख्या. 83/2022) जारी किया था ,गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में मा.न्यायालय पेश किया जाएगा,उसके खिलाफ जारी वारंट ,9 जनवरी 2026 की पेशी से संबंधित था,