Uncategorized

सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक ने पुराने पेंशनधारियों को अंग वस्त्र और नारियल देकर किये सम्मानित

बोदरवार : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बनकटा शाखा प्रबंधक अंकित साहू और साथ उप शाखा प्रबंधक, हेड कैशियर,आर्मगार्ड, दफ्तरी बाबू और बैंक के सभी कर्मचारियों ने सभी पुराने पेंशन धारियों को सम्मानित किया गया । जिसमे सभी पेंशनधारियों में उत्साह देखने को मिला।
गुरुवार को दोपहर 3 बजे बोदरवार में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अंकित साहू ने सभी पुराने पेंशन धारियों को बैंक से शुरू से लेकर आज तक बैंक से जुड़े रहने के लिए आप सभी सम्मानित के पात्र में सामिल है इसके लिए शाखा प्रबंधक अंकित साहू ने पेंशनधारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी बुजुर्गो से भी हमे सभी से कुछ सीखना है और शाखा प्रबंधक ने अपने सभी कर्मचारियों के साथ पेंशनरो को अंग वस्त्र और नारियल देकर सम्मानित किए ।
और बताते चले कि साथ बैठे उप शाखा प्रबंधक आदित्य कुमार , हेड कैशियर माधव प्रसाद , आर्म गार्ड अनिल कुमार , दफ्तरी बाबु लाल और बाहर से आए हुए अतिथिगण हेमंत कुमार ने भी सभी पेंशन धारियों को धन्यवाद देते हुए अंग वस्त्र और नारियल देकर सम्मानित किये।
जिसमे सम्मानित पेंशनधारी रामकिशुन , हरिद्वार , रामसुरेश प्रसाद , काशी , फूलपत्ती देवी , झिनकी देवी , मंगरी देवी , अन्य पेंशन धारी उपस्थित रहे ।

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button