Uncategorized

महाराजगंज साइबर क्राइम थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 साइबर अपराध पीड़ितों के कुल 7,76,177 रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराए हैं। यह राशि साइबर ठगों द्वारा धोखाधड़ी से निकाली गई थी।

जानकारी के अनुसार, पीड़ितों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक ऑफर, फर्जी लिंक, एपीके फाइल और व्यक्तिगत डेटा हैकिंग जैसे विभिन्न तकनीकी माध्यमों से ठगी का शिकार बनाया गया था।

पीड़ितों ने समय रहते साइबर हेल्पलाइन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इन निर्देशों का पालन करते हुए, साइबर थाना टीम ने संबंधित बैंकों और तकनीकी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया। उन्होंने धोखाधड़ी से निकाली गई धनराशि को होल्ड कराया और उसे पीड़ितों के खातों में सुरक्षित वापस सुनिश्चित किया।

Related Articles

Back to top button