Uncategorized

मुम्बई महानगरपालिका चुनाव में नवीन हेमलता सिंह ने मारी बाजी

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंहावल के निवासी अमरनाथ सिंह (एडवोकेट सिविल कोर्ट, जौनपुर) की बहू ने, मुंबई में हुए महानगरपालिका चुनाव में भारी मतों से चुनाव जीत गई है,जानकारी के अनुसार अमरनाथ सिंह (एडवोकेट) की बहू ,नवीन हेमलता सिंह ने मुंबई महानगरपालिका के बसई विरार ,वार्ड क्रमांक 18 ( ब) से शिवसेना,(महायुति) की उम्मीदवार ने अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतों के अंतर से चुनाव जीत लिया है,16 जनवरी को आए परिणाम ने ,ठाकरे परिवार का किला ढहा दिया है,पिछले तीन दशक से बीएमसी की सत्ता पर ठाकरे परिवार का कब्जा था , इस महानगरपालिका चुनाव में कई दिग्गजों ने पूर्वाचल से जाकर प्रचार किया,जिसमें जौनपुर के पूर्व सांसद,धनंजय सिंह,पावर स्टार पवन सिंह,बदलापुर से विधायक रमेश चंद्र मिश्र , नवीन हेमलता सिंह की जीत से क्षेत्र में जानकारी मिलते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी ,लोगों का कहना है कि हेमलता सिंह ने मुंबई में रहकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है,कल आए परिणाम से उन्हें बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।

Related Articles

Back to top button