देवरिया जिला स्थित सुभाष चौक पर छात्रा एकता का अद्भुत नजारा तब देखने को मिला जब कथित ” काले कानून “
UGC विनियमन के विरोध में बीआरडी कॉलेज और विनोबा भावे कॉलेज के छात्रों द्वारा शोध छात्र अभिलाष पांडे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिसमें कानूनों के अंतर्गत वर्ग विशेष के प्रति सौतेले व्यवहार को रेखांकित किया गया। ये प्रदर्शन पूर्णतया शांतिपूर्ण रहा हालांकि किसी जिम्मेदार अधिकारी की अनुपस्थिति को लेकर छात्रों के बीच नाराजगी दिखी। धरने में आशीष त्रिपाठी, दुर्गेश शर्मा, निर्भय कुमार शाही सहित बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति सराहनीय रही।
छात्रों की प्रमुख मांगों में जाति-आधारित विधान का तत्काल स्थगन और पुनर्मूल्यांकन, सर्व-वर्गीय समान अधिकार नीति का कार्यान्वयन तथा शुद्ध योग्यता-आधारित चगा प्रक्रिया पायंत्तालन शामिल है। इस धरना प्रर्शन में अभिलाष पांडेय , पंडित शशांक शेखर, हिमांशु सिह, जाशीष कुमार त्रिपाठी, अतुल दुबे, अभय कुमार राठौर, आकाश मणि त्रिपाठी, सत्यम तिवारी, शंभू नाथ सिंह, दुर्गेश शर्मा, निर्भय कुमार शाही, साजिद हुसैन और आशीष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
