Uncategorized

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मृत्यु

जी न्यूज़ घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी बिशनपुर चौराहे से आगे पुरैना-परतावल मार्ग पर नहर के पुल के समीप शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई।घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी बिशुनपुर नहर के समीप परतावल की ओर से पुरैना की तरफ जा रही एक मोटरसाइकिल और साइकिल सवार निवासी बारीगांव रामसेवक सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से साइकिल सवार रामसेवक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।112 पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घरवालों को रो रो को बुरा हाल
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल व चालक को कब्जे में ले लिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button