चिकित्सक समेत तीन पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

बदलापुर (जौनपुर)।
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में एक चिकित्सक सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल के अनुसार कस्बा निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जौनपुर रोड स्थित कमला हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. संतोष यादव (एस के यादव ) ,बच्ची , तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे काम के बहाने घर बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ दुराचार किया गया।
महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।