कमला हॉस्पिटल ,बदलापुर का दुष्कर्मी डॉक्टर गिरफ्तार
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

बदलापुर, जौनपुर। कमला अस्पताल मे काम करने वाली दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले डॉक्टर सरोज कुमार उर्फ संतोष कुमार यादव पुत्र रामहित यादव निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर व प्रिन्स तिवारी उर्फ बच्ची पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी सिरसी थाना तेजी बाजार को बदलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर मा . न्यायालय भेज दिया ।
कमला अस्पताल पर काम करने वाली पीडिता की तहरीर पर बुधवार को दलित उत्पीड़न सामुहिक दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में डॉक्टर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में बदलापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी डॉक्टर सहित दो अभियुक्तो को संग्राम बालिका इण्टर कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। विदित हो की सरोज उर्फ संतोष अय्याश किस्म का व्यक्ति था ,हमेशा अपनी ऊंची पहुंच बता के लोगो को डराता धमकाता था और मामले को रफा दफा करवा लेता था।