Uncategorized

प्रथम नगर आगमन पर भब्य स्वागत

रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति

भरुआ सुमेरपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल की मंडलीय बैठक गुरुवार को चित्रकूट के सीतापुर में संपन्न हुई। इस बैठक में कस्बे के दो व्यापारी नेताओं को मंडल कार्यकारिणी में जगह दी गई थी
इस पर कस्बे के व्यापारीयों ने उनके चित्रकूट धाम से नगर में प्रथम आगमन पर नगर ब्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू की अगुवाई में सैकड़ों वाहनों से नगर सीमा में स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया सैकड़ों व रिक्शा संघ के अध्यक्ष रणबहादुर यादव सहित सदस्यों ने भी जोरदार स्वागत किया ।इसके बाद स्टेशन रोड में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें नगर ब्यापार मंडल टीम ने कस्बे के दो पदाधिकारियों को मंडल में जगह देने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया तो वहीं मनोनीत पदाधिकारी अनिल परनामी, रामजी मिश्रा ने भी हमेशा ब्यापारी हितों में समर्पण के साथ सहयोग करने का वादा किया
इस मौके पर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू व्यापारी नेता श्यामलाल गुप्ता,रणबहादुर यादव, धीरु यादव बालेन्द्र सिंह, गुड्डू गुप्ता, अरिवंद, सरदार जी,भूरा, अनुज शिवहरे, आशीष गुप्ता, विजय चौरसिया, मृत्युंजय गुप्ता, अमित गुप्ता, अमित साहू ,नन्दकिशोर पप्पू गुप्ता आदि ने हर्ष जताते हुए कहा कि इससे व्यापारियों को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button