Uncategorized

Hardoi जिलाधिकारी ने लिया संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

हरदोई ।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने लखनऊ में होने वाली आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के आलोक में रसखान प्रेक्षागृह में कल होने वाले संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में शासन की ओर से नामित सेवानिवृत्ति अधिकारीगण पूर्व आईपीएस केएल गुप्ता व एस दिनेश कुमार तथा सेवारत शिक्षाविदों द्वारा जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ शासन की कल्याणकारी नीतियों व आर्थिक विकास के संबंध में संवाद किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने प्रेक्षागृह के अंदर व बाहर चल रहे सफाई कार्य को देखा और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मंच पर की जाने वाली तैयारियों का निरीक्षण किया। स्क्रीन आदि लगाने के स्थान को देखा। उन्होंने भविष्य में प्रेक्षागृह में होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत अवस्थापना सुविधाओं के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

UttarPradesh #Hardoi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button