Uncategorized

होली–रमजान पर प्रशासन का सख्त पहरा:फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों खुली चेतावनी

जी न्यूज़ घुघली

महराजगंज, जनपद में होली और रमजान के पावन अवसर पर शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में एस ओर थाना घुघली ने रोड से लेरोड तक संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थानाध्यक्ष घुघली की अपील, सौहार्द से मनाएं त्यौहार
फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से अपील की कि दोनों पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। यह समय पुराने गिले-शिकवे भुलाकर समाज में सौहार्द को मजबूत करने का है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने में ही असली आनंद है और यही हमारी गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है।
अराजक तत्वों पर कड़ी नजर
स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने, अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगी।
उन्होंने कहा कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को प्रारंभिक स्तर पर ही कुचल दिया जाएगा।
भारी पुलिस बल तैनात
फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से आमजन में सुरक्षा का विश्वास दिखाई दिया।

Related Articles

Back to top button