Uncategorized

खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जेब से मिला सुसाइड नोट

गुरुवार दोपहर 12:20 पर घुघली थाना क्षेत्र के खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अचेत अवस्था में पाया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान श्याम कुमार (32) पुत्र स्वर्गीय गणेश, निवासी वार्ड नंबर 9 थाना घुघली के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताते हुए परिवार से माफी मांगी है। बताया गया कि वह रेलवे ट्रैक पर मुंह के बल लेटा था, जिसे ट्रेन संख्या 55095 के गार्ड ने देखकर हटाया और प्लेटफार्म पर लिटाया।मृतक की 18 जनवरी को सगाई हुई थी और 5 मई को शादी तय थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। इस संबंध में गुरुवार दोपहर 12:20 पर थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button