Uncategorized
नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा/ ग्राम न्यायालय के बैनर तले समस्त अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
G New
संवादाता
कुलसुम नौतनवा

अधिवक्ताओं ने बताया कि पंजीकृत उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने की सूची व पत्रक आपको प्राप्त कराया गया है आपके द्वारा कहा गया है कि सोमवार तक सिलेंडर उपलब्ध हो जाएगा। पच्चासों अधिवक्ताओं के घर में रसोई गैस समाप्त हो चुका है आज हम सभी अधिवक्ताओं गैस एजेंसी से वार्ता कर सिलेंडर गैस उपलब्ध कराने की कृपा करें। मैंने सभी अधिवक्ताओं से सिलेंडर लाने के लिए सूचना कर दिया है यदि गैस सिलेंडर नहीं मिले तो आम नागरिकों की तरह हम लोग भी आंदोलन करेंगे और रोड जाम जैसा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव विभूति यादव, साधू शरण, विरेंद्र पांडेय, गिरिश चंद त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, संतोष पाण्डेय ,शमसुद्दीन आदि मौजूद रहे।