Uncategorized

अधिवक्ताओं के आंदोलन के बाद गैस का हुआ वितरण

क्रासर – नागेंद्र शुक्ला ने गैस सिलेंडर उठाकर नारेबाजी कर विरोध जताया

नौतनवा। तहसील में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट मंत्री दयानंद यादव कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा की नेतृत्व में कई दर्जन अधिवक्ताओं ने इंण्डेन गैस एजेंसी के प्रबंधक के नाम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए इस दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद के हस्तक्षेप के बाद तत्काल तहसील परिसर के अधिवक्ताओं केलिए गैस उपलब्ध कराकर वितरित कराया गया। परंतु बीते कुछ वर्षों से प्रक्रिया बंद हो गया था। नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट ने गैस सिलेंडर को उठाकर नारेबाजी करते हुए कहा कि गैस एजेंसी की प्रबंधक समय से अधिवक्ताओं को गैस उपलब्ध नहीं कराया तो गैस एजेंसी पर ही आंदोलन किया जाएगा। दो सप्ताह से गैस के इंतजार करते-करते लगभग 50 से अधिक अधिवक्ताओं को गैस वितरण किया गया। रसोई गैस पाते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर देखी गई।
इस दौरान अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव,धर्मेंद्र त्रिपाठी अनिल कुमार शर्मा, शेख शमसुद्दीन, राजन कुमार सिंह, अमरेश मौर्य, राजन कुमार, अनिल चौधरी, हबीबुर्रहमान खां, विभूति यादव, तरुण श्रीवास्तव, राजन प्रजापति, जमील अहमद, नागेंद्र द्विवेदी, किशोर कुमार सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र लाल श्रीवास्तव, रामरतन यादव, हरिशंकर लाल श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, राकेश तिवारी, सुनील कुमार गौड़, बुद्धेश प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय, रमेश यादव, राजीव सिंह, दुर्गेश तिवारी, सुनील गौड़, बृजेश कुमार, प्रभाकर विश्वकर्मा, राजेश चौधरी, अनिल कुमार शर्मा, राम अजोर यादव ,जगनारायण विश्वकर्मा, मुकेश तिवारी, भूपेंद्र प्रजापति, प्रमोद कुमार, सहित तमाम अधिवक्ता गैस वितरण के दौरान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button