Uncategorized

*युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज आरोपित गिरफ्तार*

गुलरिहां थाना क्षेत्र के  एक गांव की युवती का जिस युवक के कारण शादी टूट गई,उसी युवक ने साथ निभाने से इनकार कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती और पिपराईच थाना क्षेत्र का युवक लगभग चार वर्ष पहले एक साथ आईटीआई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।दोनों के सजातीय नहीं होने के कारण युवती की शादी एक वर्ष पहले कुशीनगर जनपद के एक गांव में हो गई । शादी के बाद भी युवती और युवक के बीच बातचीत होती रही । ससुराल वालों को जब प्रेम सम्बन्धों की जानकारी हुई तो शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई और तलाक हो गया। छह जनवरी को युवती शादी में मिले फ्रीज,कूलर व अन्य सामान के साथ आरोपित युवक सुधीर तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी के घर पिपराइच थाना क्षेत्र के लुहसी पहुंच गई। काफी हंगामा के बाद युवक ने युवती को अपने साथ दिल्ली ले जाने का आश्वासन देकर सामान समेत वापस भेज दिया। लेकिन दूसरे दिन आरोपित युवक वादे से पलटते हुए युवती को फोन कर कहा कि तुम्हारा मोबाइल हैक करके सभी डाटा और फोटो ले लिया हूं । पीड़ित युवती ने मोबाइल से डाटा और फोटो गायब होने के बाद गुलरिहां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी । प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हो गया है आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। युवती को डाक्टरी परीक्षण हेतु भेज दिया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button