सेल्फी प्वाइंट का जीएम नें किया उद्घाटन
अनुदान पर दिए जानी वाली सुविधाएं भी मिलेगा सेल्फी प्वाइंट पर जीएम
विकाश तिवारी/अमित शर्मा की रिपोर्ट

चीनी मिल पिपराइच क्षेत्र के गन्ना किसानों को गन्ना विकास के लिए उत्साहित करने का लिए रविवार शाम प्रधान प्रवंन्धक अरविन्द कुमार नें किसान सेल्फी प्वाइंट का फीता काट कर उद्घाटन किया। सेल्फी प्वाइंट को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गन्ना सभी फसलों का राजा है। चतुर किसान गन्ने की बुआई कर दोहरा लाभ कमा सकते हैं। गन्ना कैसे लाभकारी फसल हो सकता है।इसी की जानकारी के लिए केन यार्ड में से सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।साथ गन्ना लेकर चीनी मिल पर आने वाले किसानों से कहा कि किसानों अनुदान पर दी जाने वाली सभी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है ।
महाप्रबंधक गन्ना राकेश दिक्षित नें किसानों को सेल्फी प्वाइंट में लगाए गए प्रचार सामग्री,रिंग पिट , सहफसली खेती,राख व बगास से तैयार होने वाले सिंगल बड् विधि आदि की प्रदर्शनी को दिखाते हुए लाभ की जानकारी दी।सीसीएम जगत नारायण सिंह तथा एजीएम धनश्याम सिंह नें किसानों को चीनी मिल की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।
गन्ना किसान उमेश सिंह, गणेश प्रसाद, सुरेश यादव आदि ने इस योजना की सराहना की ।
इस अवसर पर सहायक गन्ना प्रवंन्धक रजनीश सिंह, बीरेंद्र कुमार तिवारी,अमित शर्मा, विकास तिवारी, विपिन वर्मा, पप्पू सिंह मित्र सेन गुप्ता, अंकित दिक्षित केशव पाण्डेय, सौरभ दिक्षित आदि मौजूद रहे।