SLUG श्री फेरन निषाद सेवा समिति लखनऊ द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन*
रिपोर्ट हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति
स्थान हमीरपुर यूपी
मो 6392356229
https://youtu.be/yMNK-wNjyvU
https://youtu.be/jkhwmbl8XnQ
ANK– उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में श्री फेरन निषाद सेवा समिति लखनऊ द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर गरीब निर्धन परिवार की 13 बेटियों की शादी सम्पन्न कराई गई। जिन्हें उपहार स्वरूप घर गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। आयोजन कर्ता ने बताया कि समाज के जो लोग आर्थिक रूप से पिछड़े व कमजोर है, उन परिवार की बेटियों की शादी इस सम्मेलन के माध्यम से कराई जा रही है। इस प्रकार के कार्यक्रम से परिवार पर ख़र्च का बोझ भी नही पड़ता है साथ ही कम खर्च में समिति के माध्यम से शादी सकुशल सम्पन्न हो जाती है।
V/O – सरीला तहसील क्षेत्र के चंडौत गांव में श्री फेरन निषाद सेवा समिति लखनऊ एवं निषाद कंट्रक्शन चंडौत द्वारा 101 गरीब कन्याओं के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें 13 जोड़ी गरीब परिवार के लोगों ने समिति के माध्यम से शादी सम्पन्न कराये जाने के लिए आवेदन किया था। जिसके तहत आज तय तिथि में सम्मेलन में पहुंचे हुए सभी 13 जोड़ो की शादी सम्पन्न हुई। जिन्हें आयोजनकर्ता समिति द्वारा उपहार स्वरूप सोफा, अलमारी, डबल बेड, बक्सा, बर्तन एवं गृहस्थी का लगभग 50 -50 हजार रुपये का सामान भेट किया गया। इस दौरान सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजनकर्ता हरप्रसाद निषाद पूर्व प्रधान, मूलचंद निषाद, विजय निषाद जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी सहित समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।