Uncategorized

गन्ने की खेती से करे आय दोगुनी .. अरविंद कुमार जीएम

पिपराइच – विकास तिवारी/ अमित शर्मा की रिपोर्ट

पिपराइच चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक अरविन्द कुमार के अध्यक्षता में बुद्धवार को क्षेत्र के ग्राम उसका में गन्ना किसान गोष्ठी हुई । जिसमें गन्ना विकास व किसानों की समस्याओं के बारे में चर्चा किया गया ।
प्रधान प्रबंधक अरबिंद कुमार ने बताया कि गन्ना एक नकदी फसल है । एक बार बुआई करने पर लगातार कम लागत तीन साल तक कमाई की जा सकती है । तीनों साल सहफसली खेती कर तीन गुना मुनाफा कमाया जा सकता है ।यदि किसान वैज्ञानिक विधि से गन्ने की सहफसली खेती करें ।तो अन्य फसलों की तुलना में काफी लाभकारी साबित हो सकता है । गन्ना ही एक ऐसी फसल है ।जिसकी आधुनिक खेती कर के किसान धनवान बन सकता है ।
उन्होंने कहा पिपराइच चीनी मिल सरकारी है । इसलिए समय से गन्ना मूल्य भुगतान की पूरी गारंटी भी है । यदि किसी किसान को कोई हो तो हम हर समय सहयोग के लिए तैयार हैं ।
अपर महा प्रबंधक गन्ना घनश्याम सिंह ने किसानों को छूट पर दिये जाने वाली सुविधाओं जैसे , बीज , दवा , छिड़काव कृषि यंत्रों व प्रेसमड खाद आदि की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी । कहा कि चीनी मिल गन्ने की नयी उन्नतिशील प्रजातियों को आपके खेत तक पहुंचाने की सुविधा भी दे रहा है।
गन्ना बुवाई करते समय ट्राइकोडरमा का उपयोग जरूर करें । जिससे बहुत ज्यादा लाभ किसानों को मिलेगा ।
0238 प्रजाति की रोगी किस्म का हो गया है ।इसकी बुवाई कदापि ना करें । आप सभी अधिक से अधिक गन्ना बुवाई करें । कहा कि हमारे चीनी मिल के कर्मचारी लगातार गांव-गांव जाकर सुविधा, तकनीकी, अनुदान,बीज , बुआई विधि आदि की तकनीक जानकारी दे रहे हैं । इसका लाभ लेने की अपील की ।

इस अवसर पर गन्ना विकास अधिकारी दिनेश शर्मा गन्न पर्यवेक्षक अमित शर्मा किसान अमर सिंह ,अच्छेलाल ,महेंद्र सिंह, व्यास मुनि आदि लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button