दो वर्ष बीता नही खुला शौचालय का ताला-नगरा (बलिया) : त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद गांवों के विकास हेतु लागू की गयी
संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
chief Ballia

प्रशासनिक व्यवस्था में सरकारी धन की खुल्लम खुल्ला लूट की गयी है। इसका प्रमाण कोठियां ग्राम पंचायत में दो वर्ष पूर्व निर्मित सामुदायिक शौचालय को देखने के बाद मिल जाता है। गांव से एक किलोमीटर दूर 5.70 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय का ताला दो वर्ष बीतने के बाद भी नही खुला है। दुखःद तो यह है कि शौचालय के अंदर का फर्श पूरी तरह से धंस गया है। शौचालय का कार्य भी अभी अधूरा है। हालाकि सूत्रों की मानें तो अधूरा कार्य होने के चलते स्वंय सहायता समूह को अभी तक यह शौचालय
हस्तांतरित भी नही हुआ है। अहम तो यह है कि तत्कालीन जिस सचिव, प्रशासक ने शौचालय का निर्माण कार्य आधा अधूरा छोडा उसका अन्य ब्लाक में स्थानान्तरण हो चुका है। जबकि उक्त सचिव , प्रशासक ने शौचालय की पूरी धनराशि को आहरण कर लिया था। इसके बाद से दो सचिव इस ग्राम पंचायत में आये लेकिन किसी ने न तो ताला ही खोलवाया न ही अधूरे कार्य को पूरा ही किया। ऐसा भी नही है कि ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारी इस स्थिति से अवगत नही है लेकिन किसी का भी ध्यान अधूरे शौचालय पर नही है। गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रधान मंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है फिर भी जिम्मेदार इसे पलीता लगा रहें हैं। एडीओ पंचायत प्रमोद सिंह का कहना है कि कोठियां के अधूरे शौचालय को पूर्ण करा कर शीघ्र ही ताला खोलवाया जायेगा।
फोटो