Uncategorized

सपोर्ट इण्डिया डेवलपमेंट के तहत ट्रेनरो को दी गई जानकारी

राजस्थान से आए पदाधिकारियों ने कराया विशेष परीक्षण

आनंदनगर। ट्रांसमीटो डेवलपमेंट फाउंडेशन जयपुर राजस्थान के तहत सपोर्ट इण्डिया डेवपलमेंट का प्रोग्राम पटवा मैरेज हाल में किया गया जिसमे प्रशिक्षण लेने के लिए तमाम ग्राम पंचायत से महिला पुरुष ट्रेनारो द्वारा भाग लिया गया।
कार्यक्रम में जयपुर राजस्थान से आए हुए प्रतिनिधियों एव ट्रेनर ने कौशल भारत खुशहाल भारत मिशन के तहत घर में सफाई के इस्तेमाल होने वाले उत्पादों में सात अन्य सामग्री का प्रशिक्षण दिया गया सभी प्रोडेक्ट का अलग अलग विधि से कैसे त्यार किया जायेगा इसे संस्था द्वारा सिखाया गया प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ट्रेनर हर पंचायत में जाकर ग्रामीणों को प्रशिक्षण देंगे संस्था के दौरा नामांकन प्राप्त कर चुके ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न तरह से कौशल सिखाया जायेगा और उन्हे सहायता दिया जायेगा संस्था के सदस्यों को 5 रूपये का दान महीने में 10 बार करना पड़ता है सभी सदस्यों को संस्था के द्वारा न्यूनतम 50 हजार के लिमिट का सहायता कार्ड दिया जाएगा और सक्रिय सदस्यों को पांच लाख या दस लाख के लिमिट के सहायता कार्ड दिया जाएगा संस्था द्वारा दिए गए सहायता राशि को वापस नहीं करना पड़ता है कौशल भारत का कौशल भारत खुशाल भारत के नारा को मजबूत करने के लिए संस्था प्रशिक्षण के साथ फंड का सहयोग दे रही है।साथ ही ग्रामों क्षेत्र के बेरोजगार महिलाओं पुरुष संस्था द्वारा जागरूक किया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम में नेशनल स्पोर्ट टीम से शाकिर अली,अफताम अहमद,परवेज खान,के साथ फरेंदा ब्लाक के दर्जनों ग्राम पंचायत से बिनोद यादव,विनय यादव,मालती देवी,ल्धमीना, सतीस जायसवाल,रितेश गिरी,सुमन,मनोज,योगेंद्र विश्वकर्मा, मनौआर अली,सरोजा,संजू,सुनीता गुप्ता,महेंद्र,शर्मिला,बिंद्रावती,इंद्रावती,दिनेश चौरसिया,सीमा,ललिता,शुशीला,विनीता,पूजा,राधिका,रंजना, सुधा,नंदनी,बिंदु मती,सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button