सरपंच सचिव रोजगार सहायक के आपसी मतभेद का ऑडियो वायरल, विकास कार्य ठप
रिपोर्टर आशीष सिंह रजक

ग्राम पंचायत अलीगंज में जब से सरपंच पद की नियुक्ति हुई है, तब से लेकर आज तक 8 महीने के दौरान सरपंच सचिव और रोजगार सहायक के ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं, इनके मनमुटाव की कहानी को लेकर ग्राम में चर्चा हो रही हैं, ग्राम पंचायत अलीगंज का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें रोजगार सहायक अपना रोना रोते हुए अपनी कहानी सुनाते हुए, ऑडियो में सारी कहानी सुनाते हुए आप इनको सुन सकते हो वही एक और आपको बता दें कि ग्राम पंचायत अलीगंज में जब से सरपंची स्थापित हुई है तब से अब तक कोई विकास कार्य नहीं हुए, अभी तक चर्चा में बने हुए सरपंच सचिव रोजगार सहायक आपस में ही झगड़ रहे हैं जब की जनता जोकि इन पर अपनी निगाहें टिकाए हुए हैं और सोच रही है, कि ग्राम पंचायत अलीगंज में कुछ विकास कार्यों और शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा परंतु नहीं, अभी तक ऐसा कुछ दिखाई दिया आपस में ही लड़ते हुए नहीं दिया आपस जनप्रतिनिधि अपना रोना रो रहे हैं परंतु क्या इस तरीके से ग्राम पंचायत का निर्वहन हो सकता है या फिर ऐसे ही वोटर अपने आप को ठगा महसूस करेंगे और इन जनप्रतिनिधियों का ऑडियो वायरल होने का कोई डर भी नहीं, ना ही इनको ग्राम पंचायत में होने वाले कार्यों को लेकर कोई चिंता है। ना ही विकास की चिंता है और ना ही शासन द्वारा प्रदान की गई योजनाओं की जिससे जनता का हो सके परंतु ऐसे भला हो सके जनप्रतिनिधि सचिव और रोजगार सहायक जोकि सुर्खियों में बने हुए है, ग्राम पंचायत अलीगंज के सचिव की बातों को लेकर सोशल मीडिया पर ऑडियो काफी वायरल हो रहा है।