Uncategorized

आईजीएल के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को धूमधाम से मनाया गया।

इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के मार्गदर्शन तथा प्लांट हेड एपी मिश्रा के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्लांट हेड एपी मिश्रा ने अपने उदबोधन में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में सभी को विस्तार से बताया। वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को पूरे सप्ताह मनाने की आह्वान सभी कर्मचारियों एवं श्रमिको से किया और बताया की इस वर्ष 4 मार्च से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है,तथा विभिन्न आयोजनों के बारे में भी बताया। एजीएम आशीष गुप्ता के साथ के एल चौहान ने बुके देकर प्लांट हेड का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ फायर ऑफिसर रणधीर सिंह ने परिसर में लगाए गए स्टालों पर जाकर सुरक्षा उपकरणों का एक एक कर अवलोकन कराया।आज के समारोह में गीडा के फायर ब्रिगेड के फायर ऑफिसर श्री दिनेश शुक्ला को रणधीर सिंह ने बुके देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुआ जिसमे आईजी एल के कर्मयोगीयों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया जिनके नाम आईटी से सत्यव्रत चतुर्वेदी,प्रोजेक्ट से कविता दुबे,आशीष सिंह,अमित कुमार यादव,सुरेंद्र पूरी,वैष्णवी,साक्षी,संजीत कुमार सिंह ,अजय कुमार सिंह ,रामचंद्र यादव ।सभी को प्लांट हेड द्वारा पुरस्कृत किया गया।समारोह का शानदार संचालन कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन डा सुनील कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जगदीश चंद्र धाकड़,अजय तिवारी,रजनीकांत पांडेय,अखिलेश शुक्ला,संदीप त्रिपाठी सहित सैकड़ों कर्मयोगियों की शानदार भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button