गोरखपुर ब्रेकिंग
पिपराइच क्षेत्र के गोदावरी मैरिज हाल में हुई फूड प्वाइजनिंग
फूड प्वाइजनिंग के शिकार लगभग 100 से अधिक लोगों को सीएचसी पिपराइच में भर्ती कराया गया
कुछ मरीजों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है
शादी समारोह में मीठा खाने के बाद हुई फूड प्वाइजनिंग
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को अलर्ट कर दिया गया है 12 एंबुलेंस गाड़ियां लगाई गई हैं खुद मैं और डॉक्टर अंबुज श्रीवास्तव जिला अस्पताल पर मौजूद है यहां पर एक महिला आई हुई है उसकी स्थिति सामान्य है। सी एच सी पिपराइच पर डॉ नंदकुमार को लगाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया वही सीएससी पर मौजूद डॉक्टर आनंद समेत सीएससी अधीक्षक ने पूरी टीम के साथ मरीजों की देखरेख में जुट गए सूचना पर पहुंचे पिपराइच थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मैरिज हाल में रखे सभी प्रकार के खाने योग्य चीजों को अपने कब्जे में लेकर ताला बंद करवा दिया कुछ ही देर में एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी एडीएम पुरुषोत्तम दास ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु एवं एडिशनल सीएमओ भी पिपराइच सीएससी पर पहुंचकर मरीजों का हाल जाना एवं सभी बिंदुओं पर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। मुख्य खाद्य अधिकारी अनिल सिंह जी घटनास्थल पर पहुंचकर सभी प्रकार के भोजन एवं व्यंजनों का नमूना एकत्रित कर जांच हेतु भेज दिया।