Uncategorized

बकाया धनराशि मांगने पर फोटोग्राफर के साथ बदसुलूकी की गई
कप्तानगंज : नगर पंचायत कप्तानगंज में श्री राज स्टूडियो, मनीष विश्वकर्मा जनता इंटर कॉलेज के सामने अपनी दुकान चलाते हैं और शादी विवाह में भी फोटोग्राफर का काम करते हैं ग्रामसभा पचार के विजय बहादुर सिंह जो पूर्व प्रधान है। अपने लड़के के शादी में फोटोग्राफर के लिए श्री राज स्टूडियो पर जाकर बुकिंग लिखवाये 1 नवंबर 2020 को सगाई गोरखपुर में एक मैरेज हाल में संपन्न हुआ और विवाह 8 दिसंबर 2020 को संपन्न हो गया।
52 हजार में तय हुआ था। 4000 एडवांस और 30000 शादी के बाद दिए शेष बचा 18000, सगाई और विवाह का प्रोग्राम दुकानदार से ले लिए और 18000 हम आपको पहुंचा देंगे कुछ दिन के बाद। लेकिन धीरे-धीरे 2 साल बीत जाने के बाद 7 मार्च 2023 दुकानदार मनीष विश्वकर्मा जब पैसा मांगे उनके दरवाजे पर पहुंचे तब जिस लड़के का शादी था। और उसके पिता ने दोनों मिलकर मनीष विश्वकर्मा को धमकी देने लगे और हाथ उठाने लगे जाओ जो तुम्हें करना कर लो हम तुम्हें पैसा नहीं देंगे और जान से मारने की धमकी देने लगे मनीष विश्वकर्मा ने किसी तरह अपनी जान बचाई और थाना कप्तानगंज पर तहरीर देकर प्रशासन के लोगों से अपनी गुआर लगाई जो प्रशासन ने अपने संविधान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने की प्रक्रिया में लग गई।
इधर हम बात बहुत ही तेजी से चारो तरफ फैल गई। और यह बात फोटोग्राफर एसोसिएशन गोरखपुर और उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई। गोरखपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने कहा कि आप कानूनी कार्रवाई कीजिए और 13 मार्च 2023 को हम लोग आएंगे और थाना पर चला जाएगा।

गोरखपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष- अनुराग मझवार, मीडिया प्रभारी- आर संदीप, मंडल संरक्षक – आर के फोटो गुडस, कोषाध्यक्ष- साहिल मिक्सिगं लैब,और अनेको लोग आये और 13 मार्च को थाने पर पहुचे और प्रशासन के लोगों से बात किये। प्रशासन द्वारा विजय बहादुर को फोन किया गया तो बताया कि हम कहीं बाहर हैं और 16 मार्च को हम आयेगे। प्रशासन ने कहां 16 मार्च को आप लोग आइए और प्रधान भी रहेंगे।

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button