Uncategorized

शाम 7.15 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡️लखनऊ- ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का बयान,विद्युत संघर्ष समिति के साथ 3 मीटिंग हुई-शर्मा,इस माह कार्य बाधित करना उचित नहीं-शर्मा,राजस्व की दृष्टि से मार्च माह महत्वपूर्ण-शर्मा,इस धन से योजनाओं पर काम करना है-शर्मा,इसका जनता को लाभ मिल सकेगा-शर्मा,इन सब मुद्दों को मैंने बैठक में उठाया-शर्मा,लेकिन कुछ अधर्मियो ने मेरी बात नहीं मानी-शर्मा,और हड़ताल का एलान कर दिया है- शर्मा,कुछ संगठन जनता की परेशानी समझते हैं-शर्मा,जो हड़ताल से अलग हो गए है- अरविंद शर्मा,विद्युत सेवा बाधित करने पर लगेगा एस्मा-शर्मा,इंसेंसियल सर्विस एक्ट में एस्मा लगाया जाएगा-शर्मा,5 हजार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया-शर्मा,आज भी 2 घंटे बातचीत हुई नहीं निकला हल-शर्मा,विद्युत उपकरणों को भी हम अपग्रेड कर रहे-शर्मा

➡️लखनऊ- 40 विमानों के यात्री फ्लाइट से सीधे कॉरिडोर पहुंचेंगे,लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार,40 विमानों के यात्रियों को एयरोब्रिज की सुविधा मिलेगी,यात्री इसके जरिए सीधे अराइवल तक पहुंच जाते हैं,ऐसे में यात्रियों को मामूली दूरी ही पैदल चलनी होती है,पहले यह संख्या 26 थी, जिसे अब 40 तक बढ़ा दिया गया है,लखनऊ एयरपोर्ट पर 128 उड़ानें संचालित होती हैं.

➡️लखनऊ- राजस्व ने सरकारी भूमि से कब्जा कराया मुक्त,तहसील की राजस्व टीम ने लगभग चार करोड़ की भूमि मुक्त कराई,राजस्व टीम ने बुलडोजर लेकर कराया खाली,भारी पुलिस फोर्स व राजस्व की टीम रही मौजूद,तालाब और नवीन परती की भूमि पर था अवैध कब्जा.

➡️लखनऊ- यूपी कांग्रेस ने राज्यपाल से मिलने का मांगा समय,कल दोपहर 12 बजे कांग्रेस डेलीगेशन पहुंचेगा राजभवन,यूपी अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी के नेतृत्व में पहुंचेंगे राजभवन,कल 12 बजे 12 सदस्यीय दल जाएगा मिलने राजभवन.

➡️लखनऊ- डंपर ने कार में मारी ज़ोरदार टक्कर,टक्कर के बाद सड़क पर पलटी कार,कार में फंसे लोगों को पुलिस ने निकाला,मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षित निकाला,विभूतिखंड के सुषमा हॉस्पिटल की घटना.

➡️लखनऊ- कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट लेट हुई,5 बजे उड़ने वाली फ्लाइट अब 7 बजे उड़ेगी,फ्लाइट में बैठने के बाद सारे पैसेंजर्स उतारे गए,दोबारा सिक्योरिटी चेकिंग से पैसेंजर हलकान.

➡️प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर,रामपुर पब्लिक स्कूल सील किए जाने का मामला,हाईकोर्ट ने स्कूल सील किए जाने पर जताई नाराजगी,इम्तिहान के समय स्कूल सील करना गलत-हाईकोर्ट,सुबह 6 से दोपहर 3 बजे तक स्कूल खोलने के निर्देश,स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की कोई गलती नहीं-हाईकोर्ट,मंगलवार 21 मार्च को दोबारा होगी सुनवाई,लीज जमीन पर संचालित था रामपुर पब्लिक स्कूल,मौलाना जौहर अली शोध संस्थान की थी जमीन,बीते 28 जनवरी को लीज की मियाद खत्म हुई थी.

➡️गोंडा- बिजली विभाग की गलती की सजा भोग रहा किसान,बिजली से झुलसे किसान को नहीं मिला इंसाफ,इलाज के चक्कर में किसान ने खेत तक बेंच डाला,किसान उसका परिवार पाई पाई को मोहताज,डेढ़ महीने से लखनऊ में चल रहा किसान का इलाज,झुलसे किसान के भाई ने हर किसी से लगाई गुहार,विभाग ने साधी चुप्पी तो विधायक भी हुए मौन,मदद की दरकार में परिवार आत्महत्या को मजबूर,परसपुर के बसंतपुर खोदनापुर की घटना.

➡️बांदा- अतीक अहमद के एक और गुर्गे के साथ मुठभेड़,पुलिस ने कुख्यात अपराधी वाहिद की घेराबंदी की,50 हजार के इनामी वाहिद अहमद से मुठभेड़,अजीत पाल हत्याकांड से जुड़े हैं वाहिद के तार,हत्या और फिरौती समेत कई मामले है दर्ज,लंबे समय से पुलिस को थी वाहिद की तलाश,खुद को पुलिस से घिरा देख वाहिद ने की फायरिंग,जवाबी फायरिंग में घायल हुआ अतीक का गुर्गा,मटौध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ चौकी का मामला.

➡️गोंडा- नवाबगंज के काजीपुर निरिया में बंपर मारपीट,मारपीट में 4 महिलाओं समेत 7 लोग लहूलुहान,पुश्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट,दबंगों ने लाठी-डंडे से पूरे परिवार को पीटा,लाइव मारपीट दबंगई की तस्वीरें कैमरे में कैद
घायल 7 लोगों का सीएचसी में चल रहा इलाज,पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लिखा मुकदमा,7 नामजद 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा,नवाबगंज के काजीपुर निरिया गांव का मामला.

➡️मऊ- बोर्ड एग्जाम की कॉर्पियों का मूल्यांकन नहीं करेंगे शिक्षक,18 मार्च से शुरू होगा बोर्ड एग्जाम कॉर्पियों का मूल्यांकन,शिक्षकों ने कॉपियों के मूल्यांकन का किया बहिष्कार,डीआईओएस कार्यालय पर जमकर किया प्रदर्शन,यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले हुआ प्रदर्शन,CBSE बोर्ड की तुलना में पारिश्रमिक कम मिलने पर बहिष्कार,जिला मुख्यालय स्थित DIOS कार्यालय पर किया प्रदर्शन.

➡️अलीगढ़- ट्रैक्टर से गिरकर महिला मजदूर की मौत,खेत पर मजदूरी कराकर गांव लौट रहे थे सभी,घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से हुआ फरार,ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में शव रखकर थाने का किया घेराव,सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल और आलाधिकारी पहुँचे,बमुश्किल भीड़ को शान्त कराकर शव कब्जे में लिया,टप्पल थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड की घटना.

➡️सहारनपुर- महबूबा मुफ्ती के पूजा-पाठ पर देवबंदी उलेमाओं ने जताई नाराजगी,मुफ्ती का पूजा-पाठ इस्लाम और शरीयत के खिलाफ: देवबंदी उलेमा,महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में शिवलिंग पर चढ़ाया था जल,उलेमा बोले इस्लाम धर्म में नहीं है इस प्रकार के कार्य की इजाजत,‘मुसलमानों को ऐसे कार्य से बचना चाहिए’,जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी है महबूबा मुफ्ती.

➡️वाराणसी- भीषण गर्मी से पहले सिमटती गंगा नदी,मार्च के महीने में गंगा में दिखने लगे रेत के टीले,वैज्ञानिकों ने रेत के उभार को लेकर जताई चिंता,गंगा वैज्ञानिक ने बताया गर्मी से पहले रेत के उभार का कारण,4 मुख्य कारणों से गंगा की बिगड़ रही है सेहत,कैनाल से पेयजल की सप्लाई, जगह जगह बने बांध मुख्य कारण,लिफ्ट कैनाल और भू जलस्तर नीचे जाना भी अहम कारण.

➡️प्रयागराज- माफिया अतीक के करीबी के घर पहुंची जांच टीम,सफदर अली के गन हाउस में टीम ने की जांच पड़ताल,मजिस्ट्रेट और सीओ शाहगंज की अगुवाई में हुई जांच,अतीक गिरोह को अवैध तरीके से असलहे देने का आरोप,एसएसए गन हाउस पर खंगाले गए दस्तावेज,जमा शस्त्र और कारतूस के रिकॉर्ड का लिया गया ब्योरा,एक घंटे तक जांच पड़ताल के बाद तीन हुई रवाना.

➡️गोंडा- किराना व्यवसायी लूटकांड का खुलासा,लूट के 4 आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट,बदमाशों से 1.64 लाख, सेंट्रो कार, तमंचा बरामद,धानेपुर और मोतीगंज के रहने वाले हैं आरोपी,8 बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम,चार बदमाश गिरफ्तार, चार अभी भी फरार,फरार बदमाशों की तलाश कर रहीं पुलिस टीमें,देहात कोतवाली के सिसऊर अंदूपुर की घटना.

➡️कानपुर देहात- पति ने पत्नी को हथौड़ा मारकर किया घायल,पत्नी की उपचार के दौरान हुई मौत,घटना को अंजाम देकर पति मौके से हुआ फरार,सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा,घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी,फरार हत्यारोपी की तलाश के लिए एसपी ने टीम की गठित,कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र करौसा गांव का मामला.

➡️फर्रुखाबाद- महिला के घर में घुसकर पुलिस ने की अभद्रता,1 दारोगा समेत 4 पुलिस कर्मियों पर लगा आरोप,घर में घुसकर अभ्रदता,गाली गलौज का लगा आरोप,पीड़ित महिला ने एसपी से की मामले में शिकायत,पति को तमंचा लगाकर जेल भेजने की धमकी-पत्नी,महिला का पति जरदोजी का काम कर चलाता परिवार,कोतवाली क्षेत्र के खट्टकपुर इज्जत खां का मामला.

➡️कानपुर- पैट क्लीनिक में इलाज के बाद तोते की मौत,डॉ.अश्विनी सिंह पर इलाज में लापरवाही का आरोप,तोता पालक ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में दी तहरीर,पुलिस ने तहरीर लेकर शिकायतकर्ता को टरकाया,पुलिस में मृत तोते का पीएम कराने से मना किया,शिकायत के बाद क्लीनिक बंद कर डॉक्टर फरार,किदवई नगर थाना क्षेत्र के वेंडी चौराहा का मामला.

➡️गोरखपुर- सर्राफा कारोबारी के सोने की चोरी का खुलासा,कारोबारी को सोना खरीदने लिए के बुलाया था,कारोबारी को अभियुक्त मंदिर घुमाने ले गए थे,पुलिस ने अभियुक्त को दिल्ली से किया गिरफ्तार,अभियुक्त को कस्टडी रिमांड पर लेकर की बरामदगी,अभियुक्त के कब्जे से 1019.50 ग्राम सोना बरामद,बरामद सोने के जेवर की कीमत करीब 67 लाख.

➡️अमरोहा- पुलिस ने तांत्रिक की हत्या का किया खुलासा,तांत्रिक ने जादू टोना कर महिला को जाल में फंसाया था,विरोध में आए गांव के युवकों ने की थी हत्या,गांव के पास ही खेत में मिला था तांत्रिक का शव,पीट-पीटकर,गला दबाकर की थी तांत्रिक की हत्या,पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट कर भेजा जेल,नौगांवा के गांव बांसखेड़ी के रहने वाले है आरोपी.

➡️बलिया- हाइप्रोफाइल गन व्यापारी की मौत का मामला,मामले में सातों सूदखोरों को मिली जमानत,सेशन कोर्ट से मिली जमानत बनी चर्चा का विषय,समय से चार्जशीट जमा ना होने पर नहीं हुई कार्रवाई,मुख्य आरोपी पुन्ना, शैलेंद्र, पप्पू, हनुमान को मिली जमानत,सूदखोरों की प्रताड़ना से आहत होकर व्यापारी ने मारी थी गोली.

➡️कानपुर देहात- दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली,एक किसान की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल,खेतों में काम कर घर लौट रहे थे दोनों किसान,घायल किसान उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती,सूचना पर तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे,तहसील भोगनीपुर क्षेत्र के गांव गौरीकरन की घटना.

➡️चंदौली- दोना पत्तल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग,शार्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही आशंका,फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक,सूचना पर फायर ब्रिग्रेड की दो गाड़ियां पहुंची,एसडीएम, सीओ और सकलडीहा इंपेक्टर घटनास्थल पर मौजूद,सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार कस्बा की घटना.

➡️हरदोई- पुलिस वर्दी पहने बदमाशों ने छीनी महिला की चैन,दिनदहाड़े महिला के साथ बदमाशों ने की लूट,पीड़ित महिला सिकंदरपुर कल्लू में है आंगनबाड़ी कार्यकत्री ,बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी में हुई कैद,पुलिस ने महिला से तहरीर बदलवाकर लिखी रिपोर्ट,शाहाबाद कोतवाली की आँझी चौकी क्षेत्र का मामला.

➡️रामपुर- सपा नेता आजम खान के 4 केसों में हुई सुनवाई,2 केसों में आजम खान के बयान दर्ज किए जाएंगे,वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कल बयान दर्ज कराएंगे,अब्दुल्ला आजम,तंजीम फातिमा कोर्ट में पेश होंगे,शत्रु सम्पत्ति केस में 29 मार्च को होगी शुनवाई-कोर्ट,अभियोजन पक्ष अमरनाथ तिवारी ने दी जानकारी.

➡️बदायूँ- भारत समाचार की खबर का असर,कई क्षेत्रों को नहीं मिल रही थी बिजली,तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ती थी ठप,उसावा, अकबरपुर और जलालाबाद क्षेत्र थे प्रभावित,खबर चलने के बाद खराबी ठीक कर आपूर्ती हुई शुरू,मौके पर पहुंचे थे दातागंज नायब तहसीलदार,उसावां पावर हाउस का मामला.

➡️सीतापुर- सीतापुर में 8 मार्च से लापता युवक की हत्या,प्रेमिका ने पति-दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या,8 मार्च को संदिग्ध हालत में गायब हुआ था प्रेमी,कॉल डिटेल के आधार पर तीनों की हुई गिरफ्तारी,प्रेमिका,पति और दोस्त को पुलिस ने अरेस्ट किया,कोतवाली महमूदाबाद इलाके का था मामला.

➡️सहारनपुर- 2 लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से की थी लूट,आरोपी थाना बड़गांव ओर फतेहपुर के निवासी,कब्जे से लूट के 1 लाख 70 हजार रूपए किए बरामद,साथ ही मोबाइल, टैबलेट, 1 बाइक और 2 अवैध तमंचे भी पकड़ा,फतेहपुर थानाक्षेत्र का मामला.

➡️कानपुर- पत्नी को छोड़ने आए पति को पुलिस ने पकड़ा,पत्नी और सास को स्टेशन छोड़ने आया था पति,घबराकर बच्चों के साथ पत्नी चलती ट्रेन से कूदी,घायल पत्नी को अस्पताल में कराया गया भर्ती,इसके बाद घबराकर पुलिस ने पति को छोड़ दिया,कानपुर के घाटमपुर रेलवे स्टेशन का मामला.

➡️ललितपुर- नवीन गल्ला मंडी में इनकम टैक्स की छापेमारी,तीन गल्ला व्यापारियों के यहां की गई जांच पड़ताल,झांसी कानपुर की टीमों ने कर चोरी से सम्बंधित दस्तावेज खंगाले,इनकम टैक्स की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप,सदर कोतवाली अंतर्गत नवीन गल्ला मंडी का मामला.

➡️वाराणसी- युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान,सरायमोहना घाट के समीप युवक ने लगाई फांसी,मृतक की शिनाख्त रामविलास के रूप में हुई,स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,जनपद के सारनाथ थाना क्षेत्र का मामला.

➡️कानपुर- भाजपा नेता विक्की छाबड़ा ने किया सुसाइड का प्रयास,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं विक्की छाबड़ा,विक्की छाबड़ा और पत्नी ने खाई कीटनाशक दवाई,विक्की छाबड़ा और पत्नी की हालत गंभीर,रीजेंसी अस्पताल में कराया गया भर्ती
स्पीकर सतीश महाना पहुंचे रीजेंसी अस्पताल.

➡️फर्रुखाबाद- बसपा नेता ने महिला की जमीन पर किया कब्जा,महिला ने डीएम से लेकर उच्च अधिकारियों तक लगाई गुहार,परेशान होकर एसपी को दी फरीयाद,शहर कोतवाल पर लगाया अभ्रदता करने का आरोप,कोतवाली क्षेत्र के अल्लाह नगर बढ़पुर का मामला.

➡️कानपुर- डॉक्टरों ने युवक को बेरहमी से पीटा,हैलट अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का कारनामा,पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,विष्णुपुरी कॉलोनी का रहने वाला है पीड़ित युवक आकाश,हैलट के जिम्मेदार आंखों में पट्टी बांध देख रहे तमाशा.

➡️हाथरस- हींग फैक्ट्री में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,पुलिस और एसओजी टीम ने की संयुक्त कार्रवाई,पुलिस ने 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,9 हजार कैश, 2 लैपटॉप,मोबाइल,हींग की बरामद,थाना हाथरस गेट के नगला अलगरजी से अरेस्टिंग.

➡️चित्रकूट – किसान सेवा सहकारी समिति का चुनाव हुआ स्थगित,निर्वाचन अधिकारी ने दिया बवाल होने का हवाला,2 दिन पहले सपा प्रमुख ने किया था ट्वीट,चित्रकूट में नामांकन पर्चा ना देने पर किया था ट्वीट,विधायक अनिल प्रधान ने लगाए थे कई आरोप.

➡️उन्नाव- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बड़ा बयान,सभी स्थलों से शोर मचाने वाले यंत्र हटाए गए-शाही,इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया-शाही,यह यंत्र मंदिरों से भी हटाए गए हैं- शाही,सभी किसानों का कर्जमाफ किया गया-शाही

➡️हापुड़- हत्या के मामले में प्रेमिका सहित तीन लोग गिरफ्तार,प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या,गला घोंटकर हत्या कर शव को नहर के पास फेंका था,अवैध संबंधों के चलते दिया था हत्या को अंजाम,पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी.

➡️बिजनौर- सहकारी समिति चुनाव का मामला,संचालक पद के उम्मीदवार का अपहरण,3 बदमाशों ने प्रत्याशी का अपहरण किया,सक्रिय हुई पुलिस ने अपहृत को छुड़ाया,3 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार,थाना नजीबाबाद थाना इलाके का मामला.

➡️आगरा – 25 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे,गैंगस्टर एक्ट में वांछित था इनामी सौरभ भारद्वाज,पकड़े गए इनामी का रहा है अपराधिक इतिहास,एसओजी, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा,शमशाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

➡️जालौन- थ्रेसर मशीन से कटकर मासूम बच्ची की मौत,मटर की फसल की कतराई के दौरान हुआ हादसा,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,आटा थाना के ग्राम बारा की घटना.

➡️कन्नौज- पेड़ पर लटके मिले शवों की हुई शिनाख्त,गुरसहायगंज के रोहली गांव की निवासी थी युवती,सदर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला था लड़का,लड़के के परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस,लड़की के परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप.

➡️अयोध्या- लगभग 2 हजार मतदाता वंचित होंगे मतदान से,अवैध मकान बनाकर रह रहे लोग नहीं दे पाएंगे वोट,कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र की सरकारी जमीन पर बनाया है मकान,अतिक्रमण कर रहे लोगों का मतदाता सूची से निकाला गया नाम.

➡️बलिया- विद्युत कर्मियों की हड़ताल को लेकर प्रशासन सतर्क,सभी उपकेंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनात हुई,टेक्निकल फॉल्ट के लिए SSO,संविदाकर्मी की तैनाती,किसी तरीके से बिजली की समस्या नहीं होने देंगे-DM

➡️मेरठ- बॉडी बिल्डर द्वारा हर्ष फायरिंग करने का मामला,पुलिस ने बिल्डर अमन को किया गिरफ्तार,आरोपी से पिस्टल, 2 खोखा कारतूस बरामद,पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल,किठौर पुलिस ने हसनपुर कलां से की गिरफ्तारी.

➡️फर्रुखाबाद- सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार,कास्तकारों को शौच जाने में होती हैं दिक्कतें,सरकार के स्वास्थ्य मिशन की उड़ रही धज्जियां,मंडी सचिव नहीं दे रहे ध्यान,जनपद के कायमगंज मंडी समिति का मामला.

➡️कुशीनगर- निर्माण में लगे मजदूर की छत से गिरकर मौत,काम करने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा,मेडिकल कॉलेज में चल रहा है निर्माण कार्य,बिहार के कटिहार जिला का निवासी था मृतक हरी प्रसाद.

➡️रूड़की- छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की,कुल्हाड़ी मारकर बड़े भाई की हत्या की,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा,मंगलौर इलाके के लिब्बरहेडी का मामला.

➡️गैरसेंण- सदन में उठा पुरानी पेंशन का मुद्दा,कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने उठाया मुद्दा,कहा कि हिमाचल और राजस्थान की सरकारों ने योजना शुरू की,फिर उत्तराखंड सरकार क्यों नहीं कर सकती- मनोज

➡️देहरादून- सरकार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस ने घेरा,विधानसभा बजट सत्र के दौरान महिला कांग्रेस हुई आक्रामक,प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने लगाया आरोप,कहा भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही.

➡️हरिद्वार- स्वास्थ्य व्यवस्था पर विधायक ने खड़े किए सवाल,सदन में विधायक वीरेंद्र जाती ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा,कहा हरिद्वार में एक भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं,सरकार को डॉक्टरो की व्यवस्था करनी चाहिए- वीरेंद्र

➡️हरिद्वार- डीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश,नगर के कई क्षेत्रों का किया निरीक्षण,शहर के सौंदर्यकरण करने को दिए आदेश,कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद,हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रशासन अलर्ट.

➡️हरिद्वार- सपेरा गैंग के 4 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस पूछताछ में बदमाश गगन ने किया खुलासा,गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल,कब्जे से चोरी की ज्वैलरी और नकदी हुई बरामद,2 दिन पहले दिया था लूट की वारदात को अंजाम,अंजाम देने वाले तीन हथियारबंद बदमाशों में एक पकड़ा गया था,मामले में अभी गैंग के तीन सदस्य हैं फरार,लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित अलावलपुर गांव का मामला.

➡️दिल्ली- यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दिल्ली में मौजूद,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात,संगठन को लेकर अमित शाह से की बातचीत,बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी करेंगे मुलाकात,संगठन की नई सूची को लेकर हो रही बातचीत.

➡️दिल्ली- यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिलीं सांसद संघमित्रा,स्वामी प्रसाद मौर्य के मानस विवाद के बीच की भेंट,स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं सांसद संघमित्रा मौर्य,दिल्ली में यूपी BJP अध्यक्ष से मिलीं संघमित्रा मौर्य,आधे घंटे तक चली दोनों नेताओं के बीच मीटिंग.

➡️दिल्ली- रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर पलटवार,राहुल गांधी ने विदेश में देश का अपमान किया-रविशंकर,राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए-रविशंकर,बीजेपी उनके खिलाफ देश भर में कैंपेन चलाएगी-रविशंकर,जिसमें कांग्रेस नेता को एक्सपोज किया जाएगा-रविशंकर,6 मार्च से राहुल गांधी विदेश में थे- रविशंकर,राहुल कबतक देश को मिसलीड करेंगे-रविशंकर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button