Uncategorized

उत्तर प्रदेश महराजगंज के जनपद घुघली में स्तिथ ललिता सावित्री देवी महिला महाविद्यालय में मना भब्य विदाई समारोह

उपसम्पादक सुशील मद्धेशिया की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश महराजगंज के जनपद घुघली में स्तिथ ललिता सावित्री देवी महिला महाविद्यालय में भब्य विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति‍ दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ० राजेश सिंह ने की ।

प्रबंधक
डॉ० राजेश सिंह:- आज, मुझे यह कहते हुए बहुत ही गर्व हो रहा है कि आपने जो इन वर्षों में कार्यक्रम को स्थापित की हैं। हमारे छात्र शहर भर में अच्छी प्रसिद्धि का आनंद लेते हैं क्योंकि वे न केवल पढ़ाई में बल्कि खेल में भी अच्छे हैं और इसका अधिकांश श्रेय प्रिंसिपल अमित घोष सर को जाता है जो हमेशा छात्रों का समर्थन करते हैं और नवाचार और नवीनता पेश करने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित और सराहना करते हैं। .

प्राचार्य –
मेरे सभी प्रिय छात्रों को मेरी सलाह है कि आप अपने जीवन में दृढ़ रहें और कभी पीछे मुड़कर न देखें। अतीत को हमेशा एक सबक माना जाना चाहिए न कि एक निवारक  गलतियाँ करने से डरो मत और अपनी गलतियों पर शोक मत करो, बल्कि उठो, अपनी गलतियों से सीखो और आगे बढ़ो। अपने व्यक्तिगत या व्यावसायिक जीवन में नई परियोजनाओं, असाइनमेंट या चुनौतियों को लेते समय हमेशा आगे देखें और आशावादी रहें। आप निश्चित रूप से अपने जीवन में सफल होने जा रहे हैं बस इस कॉलेज में सीखे गए पाठों को याद रखें।

कार्यक्रम में सम्मिलित G News 24 के उपसम्पादक सुशील मद्धेशिया, रितेश दुबे, प्रेदश मीडिया प्रभारी सचिन कुमार,जितेन्द्र अन्य अतिथियों ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों के विद्यार्थियों के माथे पर रोली तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन व प्राचार्य की ओर से विद्यालय के सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की कामना देते हुए छात्रों के बीच पुरस्कार भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम संचालक.अंजली विश्कर्मा, सोनी मद्धेशिया
कार्यक्रम में सम्मिलित छात्रा:- पूजा जायसवाल,सृष्टि,महिमा,निकिता,प्रतिभा,वर्षा,आशिया,चन्द्रज्योति,सुजाता,रिया,काजल,नेहा,रिया,मुस्कान,विंध्यवासिनी,विनीता,अर्पिता इत्यादि छात्रा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button