रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति
https://youtu.be/7M8N2_9QdCI
https://youtu.be/L4_AjxOrgew

हमीरपुर।मझगंवा थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हेड़ा में बीती गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोर गिरोह ने एक घर को सुना पा 1लाख रु से अधिक के जेवरात चोरी कर चंम्पत हो गए है। परिवार सहित दिल्ली में निवास कर रहे गृहस्वामी को चोरी की सूचना मिलने पर पीड़ित ने घर वापस आ थाने पहुँच अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर सोपी है।
मामला मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हेड़ा का है।जहाँ बीते गुरुवार की देर रात्रि ग्रामीण संतोष यादव पुत्र धर्मपाल के सुने घर को निशाना बनाते हुए 1 लाख रु से अधिक कीमत के सोने चांदी की ज्वैलरी पार कर दी है।बताया जा रहा है कि गृहस्वामी अपने परिजनों सहित दिल्ली में रह कर मेहनत मजदूरी कर अपना औऱ अपने परिजनों का भरण पोषण करता है।जब चोरी की घटना को अंजाम दिया गया तब वह दिल्ली में था।उसी का लाभ उठा चोर अर्द्ध रात्रि के वक्त घर मे प्रवेश कर अंदर दोनो कमरों ,अलमारी औऱ बक्से के ताला तोड़ एक जोड़ी सोने की झुमकी,5 ठप्पे का मंगलसूत्र,ढाई सौ ग्राम चांदी की पायलें, आदि चोरी कर चंम्पत हो गए।जब सुबह ग्रामीणों ने उसके घर का ताला टूटा देखा तो गृहस्वामी को चोरी की घटना की सूचना दी।पीड़ित ने दिल्ली से आ कर थाने पहुँच चोरी की घटना की लिखित सूचना दी।