ग्रामीणों ने घेरी डायल 100 ट्रैक्टर अड़ा कर किया रास्ता जाम मंडीदीप पुलिस की सूझबूझ से बीती रात बड़ी घटना टली, आधी
रात तक चलता रहा हंगामा
रिपोर्टर,राजाराम अहिरवार
बीती रात नांदोर में ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी रोक कर हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल तीन दिन पहले पुलिस ने एक गुम इंसान कायम किया था जिसमे सुखी कुमडी गांव से आदिवासी समाज की एक युवक व युवती घर से भाग गए थे जिसे पुलिस तलाश रही थी। इस बीच भागी हुई युवती के भाई ने उक्त युवक की बहन को भगा ले जाने का आरोप लगाया। दोनो परिवार आमने सामने आगए। इस दौरान मंडीदीप पुलिस को सूचना मिली की एक जोड़ा नांदोर गांव में छिपा हुआ है उसे दस्तयाब करने पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। सूत्र बताते है की पुलिस वाहन के आगे ट्रेक्टर ट्राली लगाकर रास्ता रोक दिया वह प्रेमी जोड़े को पकड़ने का विरोध कर रहे थी गांव में काफी हंगामा हुआ दो गांव के लोग आपस मे भिड़ते भिड़ते बचे। बताया जाता है की गामीण इतने नाराज थे की पुलिस वाहन में आग लगाने की तैयारी कर ली गई थी। घटना को अंजाम देते उससे पहले ही सूचना पाकर थाना प्रभारी नरेंद्र पांडे दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
उन्होंने सूझबूझ का परिचय देकर पहले पुलिस वाहन को उनके घेरे से बाहर निकाला फिर दोनों पक्षो का समझाईश देकर थाना ले आए। देखते ही देखते मंडीदीप थाना में आदिवासी समाज के सैकड़ो लोग एकत्र हो गए। घटना की गंभीरता को भांपते हुए एसडीओपी को रात्री में मंडीदीप आना पड़ा। मंडीदीप पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले कुमडी से एक प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया था जिसकी तलाश की जा रही थी इसी बीच भागी हुई युवती के भाई ने उस युवक की बहन को भगा ले गया। दरअसल एक पक्ष का युवक ट्रेक्टर से नही भागता तो उसके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। भागते समय एक दो लोग ट्रेक्टर की चपेट में आने से बचने के लिए भागने में घायल हुए है। मंडीदीप पुलिस ने फरियादी अखिलेश धुर्वे की शिकायत पर चार लोगों के विरुद्ध वही राजाराम उइके की शिकायत पर एक व्यक्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया है । उल्लेखनीय है की पुलिस की सूझबूझ से नादौर की घटना जरूर टल गई। लेकिन नाराज आदिवासी समुदाय ने मंडीदीप थाने का आधी रात तक घेराव किया था जिसकी चर्चाएँ नगर में गुरुवार को दिनभर चलती रही।