Uncategorized

सरिया लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा युवती की हुई मौत मां व भाई घायल

रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति

https://youtu.be/ZZmr08cVxi8

https://youtu.be/ZFylTZE6QGE

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे से सरिया लाद के इंगोहटा जा रहे ट्रैक्टर के पलट जाने से इसमें सवार युवती की मौत हो गई जबकि उसकी मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह तीनों खेतों पर काम करने जा रही थे। ट्रैक्टर चालक ने इनको खेतों पर छोड़ने के लिए बैठा लिया था।
सोमवार को सुबह करीब 11:00 बजे एक ट्रैक्टर चालक सरिया लादकर इंगोहटा की तरफ जा रहा था। तभी तपोभूमि चौराहा के पास इमिलिया थोक निवासी मीरा (45) पत्नी छेदीलाल कुशवाहा उसकी पुत्री अनीता (20) व पुत्र राकेश (15) खेतों की तरफ काम करने के लिए जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर चालक ने इन्हें खेतों के पास छोड़ने की बात कहकर ट्रैक्टर पर बैठा लिया। जब ट्रैक्टर हंस फैक्ट्री के पास पहुंचा। तभी एक ट्रक ओवरटेक करते हुए इसे टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली सहित पलट गया। जिससे ट्रैक्टर में बैठी अनीता की मौके पर मौत हो गई। जबकि मीरा व राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button