धूम धाम से मनाया जाएगा निषादराज का जन्मोत्सव: ई सरवन निषाद
मनीष मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट

चौरी चौरा।चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 26 मार्च को
महाराजा निषाद राज का जन्मोत्सव प्रयागराज की नगरी शृंग्वेरपुर धाम में धूम धाम से मनाया जाएगा और भगवान श्रीराम और निषादराज की गले मिली मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा। जिस गौरव पल दिन के लिए मछुआ समाज को इंतजार कर था। उस सपने को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के अथक प्रयास से साकार हुआ है। विधायक ई. सरवन निषाद ने कार्यकर्ताओ से अपील किया और कहा कि कार्यकर्ता एक जुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं गांव गांव जाकर मछुआ समाज के लोगों को जागरूक करें महाराजा निषादराज की जन्मोत्सव के बारे में बताएं।पिछली सरकारों ने समाज को सिर्फ और सिर्फ छलने का काम किया है। भाजपा सरकार में मोदी और योगी के नेतृत्व में समाज का विकास किया जा रहा है। मछुआ समाज शुरू से ही मददगार रहता है मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मछुआ समाज को सम्मान दिलाने का कार्य किया है। पिछली सरकारों ने मछुआ समाज को भ्रमित कर वोट लेने का कार्य किया था। यह जन्मोत्सव कार्यक्रम इतिहास रचेगा।।