Uncategorized

कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट संस्था सदस्याओ हेतू किया वितीय जागरूता कार्यशाला का आयोजन

तमकुही कुशीनगर स्थानीय उपनगर के मोतीश्री में कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट संस्था द्वारा अपने सदस्योंओ हेतु वितीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजित किया जिसमें बड़ी संख्या में सदस्या शामिल हुए। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया यह कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट कंपनी एक्ट 1956 के तहत पंजीकृत एक गैर लाभकारी संस्था है।जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले समस्त महिलाओं की पहचान करना एवं उन्हें प्रेरित कर उन्हें वित्तीय सेवाएं एवं अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सेवाएं ईमानदारी पूर्वक समय से तथा कुशलतापूर्वक प्रदान करना है। इसके तहत संस्था द्वारा कुशीनगर जिला के तमकुही शाखा के सदस्याओं को वितीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक मंगेश कुमार मिश्रा रहे।संस्था के द्वारा गरीब जरूरतमंदों को अनेक प्रकार की सेवाएं दी जाती हैं जिसके क्रम में आज भारी तादात में सदस्याओं के साथ उनके पतियों को आमंत्रित कर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा गरीबी से निजात शिक्षा स्वस्थ तथा रोजगार के प्रति जागरूक कर अपनी संस्था के विचारों से सभी को अवगत कराने के साथ ही सभी को विस्तृत जानकारी दी गई । इस दौरान संस्था के आंचलिक प्रबंधक कृष्णमोहन यादव, एरिया रिस्क मैनेज सोनी विश्वकर्मा, क्लस्टर हेड संतोष उपाध्याय, स्वास्थ शिक्षा मैनेजर इंजमाम अंसारी, शाखा प्रबंधक मृत्युंजय सिंह शाखा प्रबंधक आनंद सिंह सी एम सदानंद यादव , कृष्णा जायसवाल, अनूप कुमार, निरंजन कुमार,मुस्तफ़ा अली , रितेश कुमार के साथ साथ अन्य लोग मौजूद रहे ज़ी न्यूज़ जिला संवाददाता जितेंद्र तिवारी रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button