व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का होगा भव्य स्वागत तैयारियां पूर्ण
रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति


भरुआ सुमेरपुर। आगामी 30 मार्च को कस्बे में आ रही व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के स्वागत के लिए नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पूरी ताकत झोंक दी है। कस्बे में जगह-जगह होर्डिंग लगाकर स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं।
व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ सरकार को आगाह करने के लिए नगर उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा ने प्रदेश में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा शुरू की है। यह यात्रा 30 मार्च को कस्बे में आएगी। यात्रा के स्वागत के लिए नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने पूरी ताकत झोंक दी है। यात्रा यहां से गुजरकर बांदा जनपद को प्रस्थान करेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को कस्बे के व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर निराकरण की मांग की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल के साथ बैठक करके जिले के व्यापारियों की समस्याओं का ज्ञापन तैयार किया गया है। यह ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा जाएगा।