रामनवमी सेवा समिति ने निकाला कस्बे में बाइक जुलूस
आगामी 30 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति


फोटो
भरुआ सुमेरपुर। रामनवमी सेवा समिति ने रविवार को कस्बे में विशाल बाईक जुलूस निकालकर कस्बा वासियों को रामनवमी जुलूस में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
रामनवमी सेवा समिति के नेतृत्व में रविवार को कस्बे में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस का शुभारंभ शाम 4 बजे स्टेशन मार्ग स्थित कार्यालय से हुआ। जुलूस रानीलक्ष्मीबाई तिराहा होकर देवगांव चौराहा, बस स्टाप, नवीन गल्ला मंडी होकर हाईवे से गुजरकर गायत्री तपोभूमि पहुंचा यहां से ईमिलिया थोक होते हुए छोटी बाजार, रेलवे क्रॉसिंग, कमलेश तिराहा, मैथिलीशरण गुप्त मार्ग से गुजरकर थाना चौराहा होकर वापस स्टेशन मार्ग कार्यालय में जाकर संपन्न हुआ। बाइक जुलूस में कस्बे के सैकड़ों युवक शामिल हुए। जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष के साथ कस्बा वासियों को आगामी 30 मार्च को निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।