आज प्राथमिक विद्यालय लखनापार में कक्षा 5 के छात्रों का विदाई
समारोह,पुरस्कार वितरण समारोह और पुस्तक मेला आयोजित किया गया समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश कुमार द्विवेदी जी रहे और समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मान सिंह ने किया
समारोह में उपस्थित अभिभावकों और बच्चो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि विदाई शब्द बहुत ही भाऊक होता है हमारे ये बच्चे भारत के भविष्य है और इनके ऊपर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी है किसी भी बच्चे की शिक्षा के लिए प्राथमिक शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यह नीव होती है आप सभी अपने बच्चो का विद्यालय में अवश्य नामांकन कराए जिससे हमारा एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे क्योंकि एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज की दिशा और दशा को बदल सकता है शासन सभी बच्चो को निःशुल्क नामांकन,पुस्तक, डीबीटी के माध्यम से ड्रेस,जूता मोजा, बैग,स्वेटर के लिए खाते में पैसा उपलब्ध करा रहा है
आज के कार्यक्रम में अपने अपने कक्षा में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों और प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्तिथि वाले बच्चो और उनके अभिभावक को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र,मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया विद्यालय में ओवरऑल प्रथम स्थान आकाश शर्मा ,द्वितीय स्थान अभिषेक और तृतीय स्थान दीपिका का रहा l पुस्तक मेला में मुख्य अतिथि ने सभी बच्चो को शासन से प्राप्त पुस्तक प्रदान किया और कक्षा पांच के सभी बच्चो को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह,सौरभ राज,सपना मझवार,सत्यभामा,रागिनी देवी, पौहारी सिंह ,सत्येंद्र कुमार,बृजेश कुमार रीना देवी सुधाकर सिंह ,गिरीश चंद आदि उपस्थित रहे
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ
