Uncategorized

जौनपुर में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में भ्रमण करते हुए व्यापारी स्वाभिमान यात्रा सोमवार को जौनपुर नगर में प्रवेश किया। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के साथ नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल सहित जिले, नगर, युवा की पूरी टीम ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के साथ प्रदेश से आए सभी पदाधिकारियों को माला—फूल एवं गाजे-बाजे, व्यापार मंडल की पगड़ी के साथ भगवान हनुमान का प्रसाद स्वरूप पीतल का गदा भेंट किया।
प्रदेश मंत्री कृपा सिंह, प्रदेश युवा महामंत्री संत मिश्रा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय, प्रदेश युवा महामंत्री योगेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर के साथ अनेक प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। स्वागत करने के बाद स्वाभिमान यात्रा पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलदगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, गल्ला मंडी चौराहा, अटाला मस्जिद, सद्भावना पुल होते हुए जेसीज चौराहा से होकर सिद्धार्थ उपवन में जनसभा के रूप में परिवर्तित हो गया। व्यापारियों ने कुल 125 गेट लगाकर प्रदेश के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश में जौनपुर जैसा स्वागत कम देखने को मिला।
स्वागत करने वालों में रामकुमार साहू, अनिल मद्धेशिया, मुन्ना लाल अग्रहरी, मनोज साहू, राकेश जायसवाल, संतोष अग्रहरी, घनश्याम जायसवाल, हफिज शाह, बंटी अग्रहरि, सतीश गुप्ता, विकास अग्रहरी, अरविंद जायसवाल, अनिल वर्मा, दीपक जायसवाल, अमर जौहरी, विवेक सेठ, राजदेव यादव, रती लाल मौर्य, रमेश बरनवाल, इंद्रजीत मौर्य, संदीप वर्मा, विमल सेठ, योगेंद्र साहू, अरुण कपूर, विनीत सेठ, महेश जायसवाल, संदीप पांडेय, यशवंत साहू, डीके अग्रहरी, मनोज तिवारी, तीर्थराज गुप्ता, सौरव यादव, रंजीत सिंह, रतन जायसवाल, अरुण कपूर, विजय जायसवाल, पवन साहू, अनूप जायसवाल, शरद साहू, संतोष जायसवाल, संजय अग्रहरि, रवि श्रीवास्तव, संदीप कुमार, राजीव श्रीवास्तव सहित तमाम लोग प्रमुख रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button