Uncategorized

चार केंद्रों पर मात्र 704 क्विंटल गेंहू की खरीद, साहूकारों की चांदी-नगरा ( बलिया) : प्रदेश शासन के निर्देश पर पहली

संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
chief Ballia

अप्रैल से गेंहू की खरीद शुरु की गयी है। नगरा क्षेत्र में चार क्रय केंद्र बनाये गये हैं। शासन द्वारा गेंहू का सरकारी रेट 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बारह दिन बीतने के बाद भी खरीद का कार्य रफ्तार नही पकड पा रहा है। चार केंद्रों पर अब तक केवल 704 क्विंटल गेंहू खरीदा गया है। इसमें सबसे अधिक खाद्य विभाग द्वारा नगरा में संचालित क्रय केंद्र है जहां 5 किसानों से 406 क्विंटल गेंहू खरीदा गया है। पीसीएफ द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति खारी पर 1 किसान का 38 क्विंटल गेंहू खरीदा गया है। साधन सहकारी समिति करनी पर 1 किसान से 30 क्विंटल की खरीदारी हुई है। साधन सहकारी समिति कसौंडर पर 4 किसानो का 230 क्विंटल गेंहू खरीदा गया है। केंद्र प्रभारियों की माने तो किसान अपना गेंहू लेकर केंद्र पर पहुंच ही नही रहें हैं। इसका कारण साहूकारों का अधिक रेट पर खेत से ही गेंहू खरीद लेना है। सरकारी रेट 2125 रुपये है जबकि साहूकार खेत में ही जाकर दो हजार व ढाई हजार रुपये प्रति क्विंटल गेंहू खरीद रहे हैं। किसान भी सोचता है कि सरकारी क्रय केंद्र पर ले जाने पर किराया भाडा लगेगा ही परेशानी भी होगी। इससे अच्छा है साहूकारों से तुरंत नकदी मिल जा रही है। कहीं कहीं पर तो व्यापारी 21 सौ रुपये की दर से गेंहू खरीद ले रहें हैं। केंद्र प्रभारी , विपणन निरीक्षक दानिस खान का कहना है कि केंद्रों पर गेंहू की आवग कम हो गयी है। इसका कारण साहूकारों का सक्रिय होना है। जो किसान गेंहू लेकर आ रहें हैं उनकी खरीद हो रही है। साधन सहकारी समिति खारी के प्रभारी लालबाबू सिंह, करनी के प्रभारी रामाश्रय यादव व साधन सहकारी समिति कसौंडर के केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह ने भी बताया कि किसान गेंहू लेकर केंद्र पर पहुंच ही नही रहें हैं। साहूकार खेतों से ही गेंहू खरीद ले रहें है। सरकारी रेट कम होने से किसानों का मोह भंग हो चुका है।
फोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button