Uncategorized

बलिया—फरारी काट रहे अभियुक्त के खिलाफ हुई 82 की कार्रवाई—

खेजुरी,बलिया–
अपराध और अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के क्रम में खेजुरी पुलिस ने शनिवार को करीब दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ धारा 82 के तहत मुनादी कराई। उप निरीक्षक पन्नालाल के साथ ग्राम सभा बनकटा पहुंची टीम ने चंद्रभूषण यादव पुत्र राजनाथ यादव के घर पर नोटिस चस्पा किया। बता दें कि उक्त के खिलाफ धारा 420, 406, 506, 467, 468, 471 के तहत साल 2021 में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से यह फरारी काट रहा है। एसएचओ बीपी पांडेय ने बताया की एसीजेएम द्वितीय के आदेश पर उक्त कार्रवाई की गई है। बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं होता है तो उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। इस मौके पर रामशब्द भारती, प्रेमचंद यादव,
राहुल राय, रानी मिश्रा, रंजना यादव आदि मौजूद रहे।

   संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा 
G News Beaur 
 chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button