Uncategorized

जौनपुर लाइन बाजार पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ एक को दबोचा

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा थाना लाइन बाजार ने चेकिंग के दौरान चौरा माता मन्दिर से राहुल बिन्द पुत्र गुल्लू बिन्द निवासी मानेपुर (मीरपुर) थाना लाइन बाजार को एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अकबर आदमपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के अलावा उ0नि0 रोहित मिश्रा, हे0का0 धनई प्रसाद, हे0का0 सुजीत मौर्य, का0 पप्पू प्रकाश सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button