Uncategorized

बलिया—-अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी ,चालक की मौत—-

खेजुरी, बलिया—-
खेजुरी थाना क्षेत्र खरसरा चट्टी के समीप सोमवार को भोर में करीब 3 बजे सिकन्दरपुर के तरफ से बलिया के तरफ जा रही सब्जी लदी पिकअप वैन अनियंत्रित हो कर खरसरा चट्टी के समीप पेड़ से टकरा कर पलट गई।जिससे चालक बुरी तरह घायल हो गया।आसपास के लोगो एवं पुलिस ने चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया जहाँ चिकित्सको ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।वाराणसी के ले जाने के क्रम में चालक ने बीच रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक बिहार प्रांत के सिवान जिले के मैरवा गाँव निवासी विशाल गुप्ता 35 वर्ष पुत्र दिनेश गुप्ता पिकअप वैन में सब्जी लादकर सोमवार की भोर में बलिया की तरफ जा रहा था कि अचानक खरसरा चट्टी के पास पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़के के किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के घरों में सोए हुए लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और उसमें फसे चालक को बाहर निकला जो बुरी तरह से घायल हो गया था।साथ ही पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक तथा क्लीनर जिसका नाम पता नही चल पाया है।उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक बीपी पांडेय ने बताया कि सम्भवतः चालक को नींद आ जाने के कारण इस तरह की घटना हुई है।

        संवादाता
     रुद्रेश कुमार शर्मा
    G News Beaur 
       chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button