Uncategorized
हाईवे में तेज रफ्तार डंपर पलटा चालक हेल्पर घायलरिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति
फर्स्ट एडिटर -खबर नंबर 2
भरुआ सुमेरपुर। बीती रात नेशनल हाईवे में इंगोहटा तिराहे के पूर्व अरतरा मोड़ के पास कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गया। इस घटना में चालक एवं हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बीती रात करीब 10.30 बजे एक डंफर कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। इंगोहटा तिराहे के पूर्व अरतरा मोड़ के पास यह अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे जाकर पलट गया। घटना की सूचना पाकर इंगोहटा पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और घायल अनिल कुमार गजनेर कानपुर तथा रोहित कुमार भोगनीपुर कानपुर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां इनका उपचार किया जा रहा है।