बलिया—–वध करने को ले जा रहे 9 गोवंश बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार—
नगरा,बलिया —-
नगरा थाना पुलिस ने गुरुवार को दादा की चट्टी सलेमपुर के पास से वध को ले जाये जा रहे टाटा मैजिक व पिकअप पर लदे 9 गोवंश को बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर , क्षेत्राधिकारी मो फहीम के निर्देशन व थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह के देखरेख में उपनिरीक्षक राकेश सिंह मय हमराह दादा की चट्टी, सलेमपुर के पास संदिग्धों की चेंकिग मे मशगूल थे। मुखबिर से सूचना मिली कि नगरा की तरफ से टाटा मैजिक व पिकअप पर लदे 4 गाय व 5 बछडे वध हेतु ले जाये जा रहें हैं। इस सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गयी। कुछ ही समय में दोनो वाहन आते हुये दिखाई दिये। पुलिस टीम ने रोक कर तलाशी लेना शुरु किया। इस दौरान पुलिस ने दोनो वाहनों से 9 गोवंशीय पशु बरामद हुए। साथ ही 5 पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम व पता अनिल राघोपुर थाना रसडा, जितेंद्र प्रसाद निवासी रेवती वार्ड नंफर 5 , थाना रेवती, राजीव कुमार मौर्य निवासी सिसवार खुर्द, थाना रसडा, फिरंगी राजभर निवासी सिसवार खुर्द थाना रसडा, व राकेश शर्मा निवासी रेवती वार्ड नंबर 5 थाना रेवती बताया। पुलिस ने गिरफ्तार सभी तस्करों को सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय कर दिया।

संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
chief Ballia