Uncategorized

जौनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मायके पक्ष के लोग जलाकर मार डालने का आरोप लगा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सुरेरी थाना क्षेत्र के राइपुर गांव निवासी घनश्याम सिंह की पुत्री ममता सिंह 26 वर्ष का विवाह हिंदू रीति रिवाज से सुल्तानपुर जनपद के करौंदी कला थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीन पुर गांव निवासी शिवम सिंह के साथ लगभग 4 साल पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही ममता सिंह अपने ससुराल में रहकर स्त्री धर्म का पालन करती रही। मायके वालों के अनुसार उसका पति प्रतिदिन उसे तरह-तरह की बात निकाल कर मारा-पीटा एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करता था। इसी बीच दो पुत्रों का जन्म हुआ जिसमें एक पुत्र की उम्र 2 वर्ष तथा दूसरे पुत्र की उम्र 11 माह की बताई गई है। ममता अपने मायके वालों को फोन करके बताया कि ससुराल के लोग उसे जलाकर मार डालने का प्रयास किए जिससे वह बुरी तरह झुलस गई है। ससुराल के लोगों ने लगभग 15 दिन से स्टेशन रोड पर स्थित एक निजी चिकित्सालय में ममता का इलाज चल रहा था जहां उसने बुधवार दोपहर लगभग 2:00 बजे दम तोड़ दिया। विवाहिता के मरते ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी लाश छोड़कर फरार हो गए। मायके पक्ष के लोग ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया। फोटो आईडी पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button