Uncategorized

जौनपुर विवाह का मण्डप छोड़कर भागा दूल्हा, मचा हड़कम्प

पराऊगंज, जौनपुर। विवाह का मंडप छोड़ भागे दूल्हे ने शादी से इन्कार किया। वहीं पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले का सुलह हुआ। जानकारी के अनुसार बिंद गांव में शनिवार को बेलवा मछलीशहर से बारात आई थी। जयमाल कार्यक्रम के प्रारंभ में लड़का शौच का बहाना बनाकर मंडप छोड़कर भाग निकला। अगुआ ने आशंका व्यक्त करते हुए लड़की के घर वालों को बताया और लड़के को वापस मंडप में लाकर विवाह करने की बात कही गई। इस पर लड़का विवाह करने को राजी नहीं हुआ तभी लड़की के घर वालों एवं प्रधान ने उक्त घटनाक्रम की सूचना पराऊगंज चौकी पर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पर बुलाया। लड़की के घर वालों द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के बाद उक्त प्रकरण में पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया और बिन ब्याहे बाराती अपने घर लौट गये। उक्त घटना की खबर क्षेत्र में का चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button