Uncategorized

जौनपुर मुर्दा को जिन्दा बताकर जमीन की ब्रिकी और खरीद करने के आरोप में एक महिला समेत दो गिरफ्तार

जौनपुर। महिला की मौत के बाद दूसरी महिला के माध्यम से मृतक महिला की साढ़े चार बीघा जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगो को धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सफलता गुरूवार की तड़के पायी है।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार पवारा थाना क्षेत्र के गौहनी गांव के निवासी बबना देवी पत्नी स्व0 गजाधर पाल का निधन 9 अगस्त 2022 को हो गयी थी। बबना की मौत के बाद जेठानी सुखराजी देवी पत्नी स्व0 गयादीन पाल व जेठानी के बेटो ने गांव की इंदिरा देवी पत्नी स्व0 राजपति हरिजन को बबना देवी बनाकर 31 अगस्त 2022 को चाढ़े चार बीघा जमीन की रजिस्ट्री करा लिया। जब इसकी जानकारी मृतका बबना देवी के बेटियों को हुई तो न्यायालय में प्रार्थना पत्र दी। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जांच पड़ताल किया तो साक्ष्यो व तथ्यों और नामजद अभियुक्तो से पुछताछ के अधार पर आज सुबह सवा पांच बजे मुखवीर की सूचना पर विजयपति पाल व इंदिरा देवी को गिरफ्तार करके धारा 419/420/467/468/120बी/506 भा0द0वि0 के तहत जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button