Uncategorized

मूल राशि के साथ संपूर्ण 2लाख तक का कर्ज माफ करें प्रदेश सरकार विधायक देवेंद्र सिंह पटेल

रिपोर्टर आशीष सिंह रजक

चुनावी साल देखकर किसानों को गुमराह करने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा 2लाख तक के ब्याज माफी योजना चला रही है जो तर्कसंगत नहीं है इसी बात पर मीडिया को विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पूर्व की कमलनाथ सरकार ने 2लाख तक के किसान करजा माफी शुरुआत की थी और प्रथम चरण में जिला सहकारी बैंक के नियमित एवं डिफाल्टर सभी किसानों का 2लाख तक का कर्ज माफ किया था बाकी किसानों का कर्ज माफी की प्रक्रिया चल रही थी मगर इस झूठी बेईमान सरकार ने कमलनाथ सर कार को गिरा दिया अब किसानों को गुमराह करने के लिए योजना चला रहे है मेरी तो प्रदेश के मुखिया जी से मांग है कि जिन किसान भाइयों का 2लाख तक का ऋण है उनका संपूर्ण माफ किया जाना चाहिएसाथ ही राष्ट्रीय कृत बैंकों का भी कर्जा माफ करें और उनको फिर से ऋण देने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए यह कतई उचित नहीं है कि कि किसानों को ब्याज पर ब्याज दंड ब्याज लगाकर जो ब्याज माफ किया जा रहा है उससे हमारे प्रदेश के किसान खुश नहीं है आज वर्तमान में अगर कमलनाथ की सरकार होती तो सभी किसानों का 2लाख तक का कर्ज माफ हो चुका होता और हम सभी वचनबद्ध थे आगामी समय में मध्यप्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सभी किसानों का 2लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा उसमें रेगुलर के साथ डिफाल्टर किसान सभी किसानों का कर्जा माफ प्राथमिकता से किया जाएगा शिवराज सरकार को अपने निर्णय में संशोधन करते हुए 2लाख तक का सभी किसानों का कर्जा माफ करने की प्रक्रिया शुरू करें किसान भाइयों ने विधायक पटेल को बताया कि ब्याज माफी योजना उनकी समझ से परे है कई किसान भाइयों ने बताया कि सोसायटी ओं के माध्यम से उन्होंने लोन लिया ही नहीं है और उनका कर्जा बता रहे इसकी भी जांच होना चाहिए अगर वास्तव में किसान हितेषी है तो शिवराज सरकार तो 2लाख तक का सभी किसानों का कर्जा माफ करें सहकारी बैंकों के साथ राष्ट्रीय कृत बैंकों को भी शामिल करें ऐसा भेदभाव शिवराज सरकार को नहीं करना चाहिए किसानों को लॉलीपॉप नहीं दिखाना चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button