Uncategorized

जौनपुर के मछलीशहर में भाई की अर्थी देखते ही पड़ा दिल का दौरा, दोनों भाइयों की अर्थी उठी एक साथ

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में घटी एक हृदय विदारक घटना में दो भाइयों की अर्थी जब एक साथ उठी तो पूरा गांव गमगीन हो गया। ग्राम नूरपुर निवासी बृजमोहन उर्फ मुन्नू पटेल 45 वर्ष पुत्र मणिलाल पटेल पुणे में रहकर पान की दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करता था। सोमवार को उसकी पुणे में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई जिसके बाद परिजन उसका शव लेकर पैतृक घर नूरपुर पहुंचे।
देर रात घर पहुंचे शव को देखते ही बृजमोहन के चचेरे भाई लालचंद पटेल उर्फ फागू पटेल 23 वर्ष को रोते—रोते अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह गिर गए। घरवालों ने समझा कि रोते-रोते सदमे से अचेत हो गए हैं लेकिन जब भी हिलाने डुलाने पर और पानी के छींटे मारने पर भी कोई असर नहीं पड़ा तो परिजन उन्हें लेकर स्थानीय एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बता दें कि लालचंद का अभी विवाह नहीं हुआ था जबकि बृजमोहन के दो लड़के और एक लड़की है। इस घटना को जिसने भी सुना वह सकते में आ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button