Uncategorized

बलिया——मुंडन से लौट रहे मैजिक की ट्रैक्टर टाली में जोरदार टक्कर—–

खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा चट्टी पर सोमवार को अपराह्न करीब 3.30 बजे बक्सर से मुंडन संस्कार कराकर लौट रही मैजिक ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। इससे उसमे सवार करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक खेजुरी बीपी पांडेय ने गंभीर रूप से घायलों को गाड़ी से निकला कर जिला अस्पताल भेजवाया। जबकि मामूली रूप से घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पर चल रहा है।
खेजुरी थाना क्षेत्र के ही हथौंज निवासी राजकुमार बहेलिया अपने पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस का मुंडन संस्कार कराने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बक्सर के रामरेखा घाट गए थे। मुंडन कराने के बाद सभी घर लौट रहे थे। अभी उनकी मैजिक खड़सरा चट्टी के समीप पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार मैजिक ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। भीषण टक्कर की वजह से मैजिक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। और उसमे सवार डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जबकि प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुन मौके पर पहुंचे एसएचओ ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को गाड़ी से बाहर निकलवाया और घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। घायलों में राजकुमार बहेलिया (28 वर्ष) पुत्र जोगिंदर, रूबी देवी (25 वर्ष) पत्नी राजकुमार, नंदनी (7 वर्ष) पुत्री राजकुमार, आनंद उर्फ गोलू (3 वर्ष) पुत्र राजकुमार, दीपू (22 वर्ष) पुत्र जोगिंदर, सीमा (26 वर्ष) पत्नी राजू पासवान, गुड़िया (17 वर्ष) पुत्री जोगिंदर निवासीगण हथौज, थाना खेजुरी के अलावा झुन्ना (40 वर्ष), सुनीता (30 वर्ष) पत्नी झुन्ना, रितेश शर्मा (5 वर्ष) पुत्र झुन्ना, अंजली (7 वर्ष) पुत्री झुन्ना, पन्ना देवी (52 वर्ष) पत्नी कन्हैया पासवान, मंटू कुमार (11 वर्ष) पुत्र रून्ना पासी, निशा (14 वर्ष) पुत्री रूना पासी निवासीगण डुमराव जिला बक्सर, कल्लू (42 वर्ष), दिल मोहम्मद (60वर्ष) निवासीगण भूड़ाडीह, थाना खेजुरी, सीमा (25 वर्ष) पत्नी राजू पासवान, सुहानी (3 वर्ष) पुत्री राजू पासवान, खोखा (55 वर्ष) पुत्र रमाशंकर निवासीगण लालगंज बैरिया व सिमरन (7 वर्ष) तथा रमन (5 वर्ष) अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दिल मोहम्मद और खोखा की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ले लिए रेफर कर दिया गया। उधर घटना के बाद परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।

        संवादाता
    रुद्रेश कुमार शर्मा
    G News Beaur
      Chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button